फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   While searching for bodies in the canal and shedding Bkdha

शव तलाशते वक्त भखड़ा नहर में एक और बहा

Tue, 17 Jun 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 17 Jun 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
While searching for bodies in the canal and shedding Bkdha
सोमवार को पूंडरक निवासी अशोक कुमार (40) भाखड़ा नहर में डूब गया। जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर बुलाए।
विज्ञापन


कई घंटे की मेहनत के बाद भी नहर में डूबे अशोक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि अशोक रिश्तेदारों को खाना देने के बाद गांव लौट रहा था।

कई दिन पहले अशोक की बुआ का लड़का इसी नहर में डूब गया था। वह लोग उसके शव की तलाश में भाखड़ा नहर करनाल में पहरा दे रहे थे।

अशोक उन्हीं लोगों का खाना देकर वापस लौट रहा था। गांव पूंडरक निवासी अशोक कुमार करीब दो बजे साइफन की दीवार के ऊपर से जा रहा था।

अचानक उसका पैर फिसलने से वह भी नहर में गिर गया। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों का नहर पर तांता लगा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोर बुलाए।

समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नहीं पहुंच सके थे।  बताया गया है कि कुरुक्षेत्र के गांव कमोदा निवासी बलदेव (35) 15 जून को भाखड़ा नहर में डूब गया था।

उसका शव अभी तक नहीं मिला है। कई दिन पहले डूबे बलदेव पूंडरक निवासी अशोक कुमार की बुआ का लड़का था। बलदेव का शव तलाशने के लिए परिवार के लोग नहर पर करनाल क्षेत्र में गांव पूंडरक के पास पहरा दे रहे थे।


अभी बलदेव का शव मिला नहीं कि उनके परिवार में दूसरा हादसा भी हो गया। ग्रामीण व कई तैराक नहर में उसका शव तलाशने में लगे हैं। गांव के लोगों ने जाल भी डाल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed