फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Whenever you get a chance, take bath in Haridwar and Prayagraj: Swami Gyananand

हरिद्वार और प्रयागराज में जब भी मौका मिले जरूर स्नान करें : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Whenever you get a chance, take bath in Haridwar and Prayagraj: Swami Gyananand
- श्री कृपा धाम में मनाया गया शिव परिवार का स्थापना दिवस, हवन में डालीं आहुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्रीकृष्ण कृपा धाम सेक्टर-9 में श्रीकृष्ण कृपा समिति और जियो गीता समिति की ओर से शिव परिवार का स्थापना दिवस और श्रीकृपा बिहारी, करुणामयी सरकार का प्रकटोत्सव मनाया गया। वीरवार सुबह हवन में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, इंद्रौर, उज्जैन और प्रयागराज में जब भी मौका मिले स्नान जरूर करना चाहिए।

प्रयागराज में तो गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। संगम स्थल को त्रिवेणी के नाम से जाना जाता है और यह हिंदुओं के लिए पवित्र है। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद तो कुंभ का योग होता है, इस बार 12 गुना 12 यानी 144 वर्ष बाद यह संयोग बना है। प्रयागराज में लगभग 35 किलोमीटर में एक सुंदर नगर बसा हुआ है, जिसमें देश विदेश के संतों का आना जाना लगा रहता है। कहीं कथाएं तो कही हवन हो रहे हैं, जिससे पृथ्वी का पर्यावरण शुद्ध हो रहा है। संगम में संतों के स्नान करने से सभी निर्मल हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि कई देशों की तो इतनी आबादी भी नहीं जितना कि प्रयागराज में एक दिन में लोग स्नान कर रहे हैं। इस अवसर पर गायक रतन ने भजन... लेके खुशियों भरी सौगात आज गुरु देव आए हैं, बधाई हो बधाई ये शुभ घड़ी आई... से सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, दविंद्र दत्ता, श्रीकृष्ण कृपा समिति और जियो गीता समिति के प्रधान सतीश गुप्ता, चेयरमैन राजगाेयल, पारूल बाली, संदीप भाटिया यश नारंग, बीके जिंदल, हमेंद्र कुमार, जोगिंद्र छाबड़ा, वासुदेव,सुरेश भसीन, रवि अरोड़ा, संजय विदानी और श्याम अरोड़ा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed