{"_id":"61f4524b16e38f1ab2730c50","slug":"when-there-was-a-rift-with-the-girlfriend-the-young-man-gave-his-life-by-hanging-karnal-news-knl97311831","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से हुई अनबन तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से हुई अनबन तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूूज एजेंसी
करनाल। प्रेमिका से अनबन होने पर युवक ने जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने माता रानी की चुन्नी से फंदा बनाया था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए, शव को पेड़ से उतारा। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी।
हालांकि युवक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक तरावड़ी में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार युवक सुबह घर से काम के लिए निकला था लेकिन वह काम पर नहीं गया। उसका शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस को उसकी जेब में मोबाइल मिला। मोबाइल पर बात करके उसके परिजनों की जानकारी मिली थी।
बात करते समय हुआ मनमुटाव
पुलिस के अनुसार मृतक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से सुबह बात करते हुए उसका कुछ मनमुटाव हो गया। इसी से आहत होकर उसने सड़क किनारे पेड़ से माता की चुन्नी से फंदा बनाया और लटक गया। मृतक के पांच भाई हैं। वह अविवाहित है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर बनी जाम की स्थिति
युवक का शव पेड़ से लटका होने पर जीटी रोड पर वाहन चालकों की लंबी लाइन लग गई। हर वाहन चालक रुक-रुककर घटना की जानकारी लेने लगा। आसपास के क्षेत्र के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। काफी समय तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
वर्जन
फंदा लगाकर जान देने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि उसकी किसी युवती से बातचीत हुई थी। उसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
- बलिंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना