{"_id":"610078138ebc3e582577b5f3","slug":"when-accused-of-demanding-dowry-the-young-man-swallowed-poison-condition-critical-karnal-news-knl779745109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया तो युवक ने निगला जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया तो युवक ने निगला जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगदू (करनाल)। गांव कारसा डोड निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसकी हालत गंभीर है। युवक के पास से एक पत्र भी मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने व मारपीट की झूठी शिकायत देकर तंग करने के आरोप लगाए हैं।
सतपाल सबमर्सिबल की मोटर ठीक करने का काम करता है। उसकी दस महीने पहले ही संधीर निवासी सिमरन से शादी हुई थी। आरोप है कि लड़की पक्ष द्वारा सतपाल पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी कारण पत्नी मायके चली गई थी। हालांकि निगदू थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
इसके बाद ससुराल पक्ष ने लड़के पक्ष पर दहेज मांगने व मारपीट के आरोप लगा पुलिस को शिकायत दे दी। मंगलवार दोनों पक्षों को थाना बुटाना मेें बुलाया गया था। दिन में साढे़ 3 बजे जैसे ही लड़के पक्ष के लोग पंचायत में जाने के लिए सतपाल का घर आने का इंतजार कर रहे थे। तो पता चला कि उसने अपने खेत में खेतों में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली है। उसे इलाज के लिए निगदू सीएचसी ले जाया गया जहां से करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डेढ़ माह से मायके में है पत्नी
पिता धर्मपाल ने बताया कि उसके बेटे सतपाल की पत्नी सिमरन करीब सात माह की गर्भवती भी है। लड़की पक्ष वाले सतपाल को अलग होने के लिए दबाव डाल रहे हैं। डेढ़ माह पहले उसके बेटे का ससुर कर्मबीर सिमरन को मायके ले गया था। जहां उन्होंने थाना बुटाना में उनके खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत को लेकर वह दो-तीन बार पंचायत लेकर जा चुके हैं लेकिन मामला नहीं सुलझा। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ससुर कर्मबीर, सास रानी, पत्नी सिमरन व साले सौरभ ने थाने में दहेज मांगने व मारपीट करने की झूठी शिकायत दी है, जिससे वह तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है।