{"_id":"6240ceeece80d756a1517562","slug":"wheat-procurement-will-be-done-from-april-1-preparations-completed-in-mandis-karnal-news-knl1031072120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद एक अप्रैल से होगी, मंडियों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद एक अप्रैल से होगी, मंडियों में तैयारियां पूरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सभी अनाज मंडियों को रबी खरीद सीजन 2022-23 की योजना जारी कर दी है। खाद्य, हैफेड, एफसीआई व एचडब्ल्यूसी को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। करनाल जिले में 23 मंडियों/खरीद केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी। राज्य के 22 जिलों की कुल 410 अनाज मंडियों/खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदने के निर्देश निदेशालय ने जारी किए हैं। इधर, जिले में अनाज मंडियों में साफ सफाई सहित अन्य तैयारियां की जा रही है। खरीद के लिए मंडी प्रशासन ने भी कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी हैं।
डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि खरीद पॉलिसी जारी कर दी गई है। विभाग ने जिले में 23 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद के आदेश जारी किए हैं। खरीद एजेंसियों के दिन के हिसाब से खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। करनाल अनाज मंडी के सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि मंडी में गेहूं खरीद शुरू करने की पूरी तैयारियां हैं। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मंडी की सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है। पेयजल के लिए हैंडपंप की मरम्मद, टैंक आदि की सफाई कराई जा चुकी है। मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा गेहूं खरीद के लिए कांटा आदि सभी स्थानों पर आवश्यक स्टाफ की ड्यूटियां भी लगा दी गई है। हालांकि अभी खेतों में गेहूं पूरी तरह नहीं पके हैं और कटाई भी शुरू नहीं हो सकी है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद ही मंडियों में गेहूं की आवक नियमित तरीके से हो सकेगी।
ब्रह्मानंद चौक से बजीदा रोड की हालत अभी भी बेहद खस्ता है, बारिश के बाद गड्ढे भरने की कोशिश की गई थी लेकिन बाद हुई बारिश में पैचिंग का कार्य धुल गया, जिससे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। गेहूं खरीद शुरू होने वाली है, ऐसे में किसानों को इन गड्ढों से भारी परेशानी होना तय है। अनाज मंडी के दो शेड में दुकानदारों के कृषि उपकरण व अनाज का स्टॉक भी लगा हुआ है, जो अभी तक साफ नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
आढ़तियों की समस्याएं तो ज्यों की त्यों ही हैं, न तो सरकार ने आढ़त बढ़ाने का कोई एलान किया है और न ही बकाया आढ़त व ब्याज की धनराशि ही जारी की है लेकिन इस बार आढ़ती विरोध के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। लंबे समय बाद ऐसा हो रहा कि गेहूं की खरीद के लिए आढ़ती पहले से ही तैयार नजर आ रहे हैं। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि समस्याएं तो जस की तस ही है लेकिन आढ़ती गेहूं की खरीद के लिए तैयार हैं। अभी गेहूं पूरी तरह तैयार नहीं है, पहले सप्ताह के बाद ही सही तरीके से गेहूं मंडियों में आ सकेगा।