फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wheat lying in the open in the mandis due to rain

Karnal News: बारिश से मंडियों में भीगा खुले में पड़ा गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Wheat lying in the open in the mandis due to rain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव नजर आने लगा। तापमान में भी गिरावट आई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिस समय बारिश हुई उस समय जिले की विभिन्न मंडियों में करीब 10 लाख 85 हजार 170 क्विंटल गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा था। गनीमत ये रही कि इसमें करीब पचास फीसदी गेहूं शेड के अंदर है और शेष गेहूं बोरियों में भर दिया गया। जिसके ऊपर तिरपाल आदि भीगने से बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ गेहूं भीगा ही है।
शाम चार बजे से ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादल गरजने लगे, आसमान में बिजली चमकने लगी और इसके बाद तेज हवाओं के बीच करनाल में बारिश शुरू हो गई। शहर में कुछ सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ देर में ही जल निकासी हो गई। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर, अनाज मंडियों में खलबली मच गई। आढ़तियों ने खुले में लगे गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल आदि डालने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं खरीद अभी जारी है, भले ही वीरवार को गेहूं की आवक 50 हजार क्विंटल से भी नीचे आ गई है। दिनभर में 43670 क्विंटल की खरीद हुई है। लेकिन कुल खरीद 72 लाख 54 हजार 250 क्विंटल में अभी 61 लाख 69 हजार 80 क्विंटल की लिप्टिंग हो गई है, जो 87.45 प्रतिशत है। मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी होने के कारण आढ़तियों ने खुले में पड़े अधिकतर गेहूं को पहले ही शेड के अंदर कर दिया था लेकिन बोरियों के चट्ठे अभी बड़ी संख्या में बाहर ही लगे है। हालांकि ढकने के बाद इनमें कोई खास नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल बारिश की संभावना
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि अभी 28 अप्रैल से तीन मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 28 अप्रैल को भी जिले में बादलवाई व कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से 29 मई की रात से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed