{"_id":"18a608154f2a2dcfdfdb39341bf47516","slug":"went-to-the-house-of-minor-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार
अमर उजाला करनाल
Updated Fri, 02 May 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा के एक गांव में दो दिन
विज्ञापन
के बाद एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला उजागर हुआ है। परिजनों का आरोप
है कि युवक मकान के गेट से कूदकर अंदर घुसा और दुराचार किया।
पुलिस ने पीड़िता का स्थानीय सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुराचार व दोनाें युवकों के खिलाफ युवती को धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती के साथ दुराचार करने का मामला 30 अप्रैल का बताया जा रहा है। घटना के समय युवती के परिवार वाले खेतोें में कार्य करने गए थे। नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता चतर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक शाम के समय मकान के मुख्य गेट से फांद कर घर में घुसा और नाबालिग से दुराचार किया।
बाद में उसको बहला फुसलाकर खेतों में ले गया और वहां मौजूद दो युवकों ने लड़की से इस घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाया। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में नाबालिग का मेडिकल कराया और गांव फरीदपुर निवासी एक युवक के खिलाफ दुराचार व दो युवकों के खिलाफ युवती को धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी गीता ने बताया कि वीरवार देर रात पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया है।