फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Well for those not in getting a loan swindle

कर्जा दिलवाने में ठगी करने वालों की खैर नहीं

Fri, 20 Dec 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 20 Dec 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित
विज्ञापन
सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें कई शिकायतों का निपटारा किया गया। एक शिकायत में ऋण के लिए खातों में पैसे जमा करवाने के नाम पर हो रही ठगी के मामलों में मुख्य संसदीय सचिव ने केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मामले की शिकायत गांव किठाना के शमशेर सिंह सुपुत्र पाला राम ने की थी।

पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने शिकायत की जांच करने पर सभी आरोपों को जांच में सही पाया था। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनके सोलंकी, एसपीकुलदीप सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी और समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में गांव किछाना के यशपाल की शिकायत का भी निवारण कर दिया गया।

यशपाल की शिकायत थी कि कुछ लोगों ने रास्ते पर उपले पाथकर रास्ता बंद कर दिया है। ऐसी ही शिकायत गांव चौशाला के गुलाब सिंह ने की थी। उन्होंने कहा था कि उनके मकान के आगे कुड़ा कर्कट डालकर रास्ता बंद किया हुआ है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ ने बताया कि इस मामले को निपटा दिया गया है। गांव सजूमा के राजू सुपुत्र मेसर की शिकायत थी की उनकी पत्नी का नाम कर्मजीत है।

लेकिन जन्म प्रमाणपत्र में नर्स ने परमजीत लिख दिया है, जबकि जच्चा-बच्चा कार्ड में भी सही नाम कर्मजीत ही लिखा है। नाम सही करने के लिए नर्स पैसे मांग रही है। इस पर सीएमओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाम सही करवाकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

इसी तरह भैणीमाजरा करनाल रोड कैथल के बचना राम की शिकायत थी कि 13 दिसंबर को बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उनके घर के आगे गैर कानूनी तरीके से खंभा गाड़ दिया और बिजली की लाईन खींच दी, जबकि यह पाईप 15-20 सालों से मकान से 50 फुट दूरी पर थी। इस पर मुख्य संसदीय सचिव ने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि पोल हटाकर पुरानी जगह लगाया जाए। इसकी मौके पर चेकिंग संबंधित एसडीएम करेंगे। कौल गांव के मक्खन सिंह द्वारा सदन में अपनी शिकायत रखते हुए प्रार्थना की कि कक्षा 12वीं में पिछले वर्ष उसने दाखिला लिया था।


उस वक्त प्रार्थी के पिता रोहतक पीजीआई में दाखिल थे, इस कारण पूरी फीस नही भरी जा सकी, जिसके लिए मुख्याध्यापक से सहमती ले ली गई थी कि बकाया फीस बाद में भर दी जाएगी। मुख्याध्यापक ने परीक्षा के वक्त रोल नंबर नही दिया और न ही मेरी परीक्षा होने दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच उपरांत बताया कि संबंधित प्रार्थी को उसकी 10वीं की डीएमसी दे दी गई है। जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष राम किशन गुर्जर ने जिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को शक्तिनगर निवासी कमलेश देवी की बेटी की शादी पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता में किए गए विलंब पर कड़ा नोटिस लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि शीघ्र पात्र लोगों को लाभ दिया जाए।

डीसी एन के सोलंकी ने मुख्य संसदीय सचिव को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनके द्वारा बैठक में लिए गए निणर्यों की अनुपालना के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य संसदीय सचिव के बतौर अध्यक्ष जिला कष्ट निवारण समिति से जुड़ने के बाद शिकायत में अपेक्षाकृत कमी आई है। इस मौके पर एडीसी अरविंद मल्हान, एसडीएम गुहला राजीव महत्ता, नगराधीश रणजीत कौर, जिला परिषद के चेयरमैन नाजर सिंह दयौरा, संगठन सचिव दिलबाग मोर सहित अन्य गैर सरकारी सदस्यों में मनोज चौहान, डा. पवन थरेजा, रूलदू राम, जयकिशन मान, सुरजीत बैनिवाल,  मास्टर मियां सिंह, मेवा सिंह यादव, डॉ. अर्जुन कल्याण, इंद्रजीत सरदाना, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बिमला देवी, रामप्रसाद बंसल, दलबीर पुनिया एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed