{"_id":"6804147377f398acf50f6cf3","slug":"weighing-system-was-tested-and-feedback-was-sought-from-the-commission-agents-karnal-news-c-18-knl1008-627732-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तुलाई व्यवस्था को परखा और आढ़तियों से मांगा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तुलाई व्यवस्था को परखा और आढ़तियों से मांगा फीडबैक
विज्ञापन
- कुंजपुरा मंडी में विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/कुंजपुरा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को कुंजपुरा अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही फसल खरीद को लेकर मंडी अधिकारियों, आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अपने दौरे के दौरान मंडी के गेट पर किसानों के गेट पास की व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि गेट पास काटे जाने के दौरान किसी तरह की कोताही न बरती जाए। इसके बाद उन्होंने गेहूं की ढ़ेरियों पर पहुंचकर फसल खरीद का जायजा लिया और गेहूं की नमी चैक करवाई व गेहूं तुलाई को भी जांचा। मंडी अधिकारियों से कहा कि जो भी गेहूं खरीदा जाए उसे तय समय सीमा के अंदर मंडी से उठाया जाए, फसल के उठान के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रांसपोर्टेशन भी होना चाहिए और फसल के उठान और उतरवाने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रमिक भी होने चाहिए। मार्केट कमेटी द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की और खरीद एजेंसियों व आढ़तियों से भी बातचीत की।