फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Website not opening, how to make family identity card

नहीं खुल रही वेबसाइट, कैसे बनें परिवार पहचान पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Website not opening, how to make family identity card
पिछले पांच दिनों से तकनीकी खराबी के कारण वेबसाइट नहीं खुलने से जिले में परिवार पहचान पत्र नहीं बन रहे हैं। इससे अटल सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों पर फैमिली आईडी बनवाने वालों के लिए भीड़ लग रही है। दिनभर इंतजार करने के बाद भी लोगों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य बताते हुए इसे कई योजनाओं से जोड़ दिया गया है। यहां तक की आवेदन प्रक्रियाओं में भी परिवार पहचान पत्र आवश्यक रूप से मांगा जा रहा है। इसलिए लोग फैमिली आईडी बनवाने के लिए सीएससी और अटल सेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन पांच दिनों से विभागीय वेबसाइट नहीं खुलने से लोग निराश होकर घर लौट रहे हैं। अटल सेवा केंद्र पर खड़े लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से फैमिली आईडी बनवाने के लिए आ रहे हैं। अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बन सका है। उधर, एनआईसी करनाल के जिला प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से वेबसाइट पांच दिनों से नहीं खुल रही थी। जल्द ही तकनीकी खामी को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed