फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will deteriorate again from 5, drizzle possible on 6

Karnal News: पांच से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छह को बूंदाबांदी संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate again from 5, drizzle possible on 6
आज से हवाओं में हो सकता है बदलाव, बढ़ेगी सर्दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम पिछले सात दिनों से लगातार परिवर्तनशील है, वीरवार को सातवें दिन भी बादलों का डेरा रहा, हालांकि दोपहर बाद सूर्य की किरणें कुछ समय के लिए धरती तक पहुंचीं। शीतलहर जारी रहने के कारण ठिठुरन में और इजाफा हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन तक मौसम खुश्क रह सकता है लेकिन पांच जनवरी की रात से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है, छह जनवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
शुक्रवार व शनिवार को बारिश हुई थी, इसके बाद लगातार बादल छाए रहे। वीरवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा है, शीतलहर चलती रही, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ी। भले ही शाम के कुछ समय तक सूर्य निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन धूप तेज नहीं रही। ठिठुरन रहने के कारण दिन के समय में भी दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार का अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार से कम है।
विज्ञापन

इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से तीन जनवरी से हवाओं में बदलाव हो सकता है, जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में तीन से छह जनवरी के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पांच जनवरी रात्रि व छह जनवरी को राज्य के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है लेकिन सात जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed