फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will be dry with cloudy weather

Karnal News: बादलवाई के साथ मौसम रहेगा खुश्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Weather will be dry with cloudy weather
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह कोहरा रहा लेकिन इसके बाद धूप निकली। दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। शाम को और रात को कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। जिससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से मौसम खुश्क हो सकता है, हालांकि बीच बीज में बादलों की आवाजाही रह सकती है।

मौसम कई दिनों से लगातार परिवर्तनशील है। शुक्रवार की रात को घने कोहरा छाया जो सुबह तक भी रहा लेकिन सुबह नौ बजे के बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दिनभर धूप रही लेकिन बादलों की आवाजाही भी जारी रही। शाम को कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखी गई। इसके बाद रात को भी दस बजे के करीब कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 1.4 कम है लेकिन सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से मौसम खुश्क रह सकता है लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed