फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather patterns may change from today, chances of light rain

Karnal News: आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns may change from today, chances of light rain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई दिनों के खुश्क मौसम के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 26 अप्रैल की शाम या रात से बूंदाबांदी व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 27 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। अधिकतर किसानों का गेहूं तो मंडियों में पहुंच चुका है लेकिन उठान कम होने के कारण खुले में लाखों क्विंटल गेहूं पड़ा है, जिसे नुकसान की आशंका है।
वीरवार को मौसम खुश्क रहा। बादलों की आवाजाही रही लेकिन सूर्य की तपिश से लोग परेशान दिखे। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा में वीरवार को अधिकतम तापमान 38.3 व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर एक मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस समयावधि में एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल की रात्रि से 27 अप्रैल के दौरान उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश परंतु पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 अप्रैल से एक मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed