फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather is pleasant with showers, chances of rain even today

Karnal News: फुहारों से मौसम सुहावना, आज भी बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant with showers, chances of rain even today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार रातभर रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी में सर्दी का एहसास हुआ। सोमवार को भी दिनभर आसमान पर बादलों का घेरा रहा। कई बार बूंदाबांदी भी शुरू हुई। अभी ऐसा मौसम तीन मई तक रहने की संभावना है। जिसमें कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र का वैज्ञानिक डॉ.योगेश कुमार ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिसका असर अभी दो व तीन मई तक भी देखा जा सकता है। जिसके कारण सोमवार को भी आसमान पर लगातार बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। मंगलवार व बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इधर, मई शुरू हो जाने के बाद भी मौसम खुशनुमा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।


सड़कों पर रहा जलभराव
- रविवार की रात को हुई बारिश से कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। लघु सचिवालय रोड से बैकसाइड होकर मुगल कैनाल तक जाने वाले वाले पर जलभराव की स्थिति सोमवार को भी बनी रही। ये मार्ग लंबे समय खस्ता हाल है, जिसके कारण इसके गड्ढों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed