{"_id":"68e6c40426cf4db9a90073dd","slug":"we-should-follow-the-path-shown-by-great-men-aishna-karnal-news-c-18-knl1008-754817-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलना चाहिए : ऐशना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलना चाहिए : ऐशना
Thu, 09 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की सुपुत्री ऐशना कल्याण ने शिरकत की। कार्यक्रम में ऐशना कल्याण व नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। ऐशना ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के उपदेशों से आज भी मानवता को आदर्श दिखाई दे रहे हैं। भगवान वाल्मीकि के बताए रास्तों व आदर्शों पर चलने से जीवन में बहुत बदलाव आते हैं, इसलिए महापुरुषों के दिखाए रास्तों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन