फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We don't want war, if someone forces us to do so, we won't let go

Karnal News: युद्ध नहीं चाहते, कोई थोपता है तो छोड़ते नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
We don't want war, if someone forces us to do so, we won't let go
- पूर्व सैनिक बोले- सीजफायर होना ठीक है, लेकिन पाकिस्तान से सतर्क रहने की जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चार दिनों से चल रहे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को शनिवार शाम पांच बजे विराम दे दिया गया। जिससे राहत की उम्मीद बंधी। करनाल के पूर्व फौजियों ने बताया कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता। वह हमेशा से शांति बनाए रखने का प्रयास करता है, लेकिन कोई युद्ध थोपता है तो उसे वैसा ही जवाब मिलता है। भारतीय सेना के अच्छा कार्य किया है। पाकिस्तान में बने सभी आतंकवादी ठिकानों को खत्म करके बता दिया कि भारत कभी भी अपने दुश्मन को माफ नहीं करेगा। सभी ने कहा कि पाकिस्तान से सतर्क रहने की जरूरत है।







पाकिस्तान की उड़ा दी नींद

वायु सेना में रहे जग महेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने चार दिन पाकिस्तान की नींद उड़ा दी और उसे झुकने पर मजबूर कर दिया। पूरी दुनिया को पता चल गया कि ये नए भारत की सेना है जो घर में घुस का दुश्मनों को मारना जानती है। युद्ध विराम होना अच्छी बात है, क्योंकि युद्ध में दोनों देशों को काफी नुकसान होता है। देश के विकास रुक जाते हैं। भारत हमेशा शांति बनाए रखने की कोशिश करता है।
विज्ञापन






पाक की नापाक हरकत का मिलेगा जवाब

भारतीय सेना के सूबेदार सेवा सिंह ने बताया कि इस समय पाकिस्तान कोई हरकत न करे तो उसके लिए अच्छा है, क्योंकि भारतीय सेना अभी भी तैयार बैठी है। पाकिस्तान की सारी कोशिशों पर वायुसेना ने पानी फेर दिया। जिस तरह से आधुनिक लड़ाकू विमानों ने बता दिया कि हम दिन ही नहीं रात को भी हमला कर सकते हैं। जल सेना ने आईएनएस विक्रांत के साथ कराची में जो तबाही मचाई उसे पता चल गया कि उसे पानी का दानव क्यों कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शौर्य का दिया परिचय
भारतीय सेना पूर्व मिसाइल मैन लखमी प्रसाद ने बताया कि दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान कोई हरकत करता है तो परिणाम इस बार से काफी अलग होगा। वायुसेना ने पाकिस्तान के सारे आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर बता दिया कि भारत अगर जवाब देने पर आ जाए तो वो किस हद तक जा सकता है। पूरे देश को अपनी सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed