{"_id":"67706068552397a0ed0a1c5b","slug":"waterlogging-due-to-rain-problems-increased-karnal-news-c-18-1-knl1004-549203-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश से जलभराव, बढ़ीं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश से जलभराव, बढ़ीं परेशानियां
Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम के बदले मिजाज के बीच जिले में दूसरे दिन शनिवार की सुबह भी बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। कई सड़कों पर भी पानी भरा। कई स्थानों पर पर कीचड़ जैसी स्थिति बन गई और खेतों में पानी भरा दिखा, हालांकि दिन के समय बारिश नहीं हुई, जिसके कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से मौसम खुश्क हो सकता है। कोहरा पड़ने जैसी स्थिति बन सकती है।
शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश के बाद रात को भी बिजली चमकने और रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। अलसुबह को भी तेज बिजली कड़की और कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। परिणाम ये हुआ कि शहर के प्रेम नगर, शिव कॉलोनी, कमेटी चौक आदि कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई।
कर्ण कैनाल से लघु सचिवालय मार्ग जाने वाला नाले वाले रोड पर शनिवार की शाम तक तक जलभराव जैसी स्थिति बनी रही। पिछले कुछ समय पहले ही यहां वैकल्पिक नाला बनाने के लिए खोदाई की गई थी, जिसके कारण मिट्टी आसपास जमा थी, जो बारिश में सड़क पर आ गई, जिसके कारण सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
लोगो को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा घरौंडा, निसिंग, मुनक आदि क्षेत्रों में कई गेहूं की फसल वाले खेतों में भी जलभराव जैसी स्थिति दिखी। औंगद गांव में तो एक तालाब ही ओवरफ्लो हो गया, जिसके कारण ग्रामीणों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन भी सूर्य की किरणे जमीं तक नहीं आ सकी।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल 13.4 से अधिक है। खास बात ये रही कि दिन के समय में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी के बावजूद न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ये शुक्रवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में तीन जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
समोसे और पकौड़ों की बढ़ी बिक्री
करनाल। सर्दियों के मौसम में बारिश की फुहारों के बीच गर्मागर्म चटपटे स्वाद वाले खाद्य पदार्थो की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में गर्मागर्म पकौड़े और समाेसे की महक हर किसी को खींंच लेती है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश में लोगों की समोसे और पकोड़े खाने के लिए शहर की गलियों में लंबी कतारें लग रही हैं। बारिश की फुहारों के बीच शनिवार को सड़क किनारे खस्ता समोसों के साथ चाय की चुस्कियां लेते लोग दिखाई दिए। कोई ब्रेड के पकौड़े तो कोई पनीर के पकौड़े खाकर बारिश का आनंद ले रहा था। लाल-हरी चटनी में डूबता समोसा लोगों के मन को ललचा अपनी और खींच रहा है। बारिश में इन व्यंजनों की बिक्री से शहर के दुकानदारों की चांदी हो रही है। संवाद