फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Waterlogging became a cause of trouble for shopkeepers

Karnal News: जलभराव बना दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging became a cause of trouble for shopkeepers
इंद्री। तेज बारिश के कारण वीरवार दोपहर के समय नागरिक अस्पताल इंद्री के सामने मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर निकासी न होने के कारण पानी भर गया जिससे दुकानदारों और दुकान पर आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या अब दुकानदारों व लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

दुकानदार शिवम, रोहित, खुशनीत, वीरेंद्र और नरेश ने बताया कि कस्बे में हल्की सी बारिश आते ही पानी भर जाता है परंतु नगरपालिका अधिकारी उनकी समस्या का कोई हल नहीं कर रहे है। दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका की आरे से पानी की निकासी के लिए सरकारी स्कूल की दीवार के साथ नाला बनाया गया था लेकिन नाले की सफाई न होने के कारण नाले मे गंदगी भरी रहती है और पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन

दुकानदार इस मामले को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि शीघ्र पानी की निकासी कराकर समस्या का हल करवाया जाए। इस मामले में नपा सचिव धर्मबीर ने बताया कि नाले की सफाई करवाकर शीघ्र ही समस्या का हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed