{"_id":"676f11af74cca6fa5b098f26","slug":"water-on-football-field-and-track-players-are-troubled-karnal-news-c-18-knl1008-548285-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फुटबॉल मैदान और ट्रैक पर पानी, खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फुटबॉल मैदान और ट्रैक पर पानी, खिलाड़ी परेशान
Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसका मुख्य कारण यहां बने वर्षा जल संचयन संयंत्रों का गंदगी से लबालब भरा होना है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यहां बनाए गए इन संयंत्रों में वर्षा का पानी नहीं जाता।
आलम यह है कि बारिश का पानी कई दिन तक नहीं सूखता। इस कारण से खिलाड़ी खेल मैदान पर अभ्यास करने से भी तरस रहे हैं। इस बार मानसून के समय में भी यहां यही स्थिति रही। इस कारण से फुटबॉल मैदान में बड़ी-बड़ी घास व काई भी जम गई थी। अब दो दिन से हो रही बरसात के कारण जहां कच्चे खेल मैदान गीले हो गए हैं।
वॉलीबॉल व बास्केटबॉल का सिंथेटिक ट्रैक भी उखड़ने लगा है। इन ट्रैक पर बार-बार पैचवर्क करवा दिया जाता है। विभाग की लापरवाही के कारण लाखों रुपए के ट्रैक भी खराब होते नजर आ रहे है। कर्ण स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट व कुश्ती रिंग के खस्ता हालत भी खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बन रहे है।
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम के शौचालयों की स्थिति बदहाल है। बारिश में तो यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदगी से लबालब ओवरफ्लो शौचालयों में बरसात के बाद भी कई दिन तक गंदगी पसरी रहती है। इस कारण से खिलाड़ी शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर है।
घोषणाओं पर भी नहीं हो रहा काम
कर्ण स्टेडियम के बॉक्सिंग व बैडमिंटन कोर्ट को नया तैयार करने की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो जर्जर पड़ा स्केटिंग रिंग तोड़ा गया और न ही नए रिंग का निर्माण हुआ। करीब तीन साल बीत जाने पर भी यहां की स्थिति ज्यों का त्यों बनी है।
कर्ण स्टेडियम के शौचालयों के कायाकल्प के लिए एस्टीमेट बनकर तैयार हो गया है। विभाग से स्वीकृति मिलते ही काम कराया जाएगा। वहीं बॉक्सिंग व बैडमिंटन हॉल के लिए लोक निर्माण विभाग को मुख्यालय द्वारा फंड जारी किया गया था। इस बारे में फंड न मिलने उसका कोई ठोस सबूत न होने का मामला था, अब वह सुलझ गया है। जल्द की खिलाड़ियों को नए रिंग की सौगात दी जाएगी। - सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी