फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water level in Yamuna rises again, irrigation department on alert

Karnal News: यमुना में फिर बढ़ा पानी, सिंचाई विभाग सतर्क

Thu, 21 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Water level in Yamuna rises again, irrigation department on alert
- बाढ़ संभावित गांवों में टीमें लगातार कर रही गश्त
विज्ञापन

नंबर गेम-
40 हजार क्यूसेक तक पानी बह रहा यमुना में
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से जिले में यमुना का जलस्तर बढ़ा है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि करनाल में अभी स्थिति नियंत्रण में है। यमुना में अभी 40 हजार क्यूसेक तक पानी बह रहा है।
रविवार को हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी आने के कारण नबीआबाद, शेरगढ़ टापू, जड़ौली, मोदीपुर, ढाकवाला, कुंडा कला, लालूपुरा, कलसौरा गांव की फसलोंं में यमुना का पानी घुस गया था। इस कारण से यहां करीब 250 एकड़ में धान, उड़द, धनिया की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शेरगढ़ टापू में करनाल से उत्तर प्रदेश की जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से यातायात अवरुद्ध रहा, इस दौरान ट्रैक्टर व ट्रॉली की मदद से लोगों को सड़क पार कराया गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ करनैल सिंह का कहना है कि अभी करनाल के सभी गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। सिंचाई विभाग के पास आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपकरण मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से यमुना किनारों से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed