{"_id":"665f9ddaf89767a5110c9384","slug":"water-from-the-eyes-drying-up-due-to-heat-problem-of-pain-and-burning-sensation-karnal-news-c-18-knl1008-403895-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्मी से सूख रहा आंखों का पानी, दर्द और जलन की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्मी से सूख रहा आंखों का पानी, दर्द और जलन की दिक्कत
विज्ञापन
- नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 70 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भीषण गर्मी के बीच लोगों की आंखों से पानी गायब हो रहा है। जिसके कारण आंखों में दर्द व जलन की समस्याएं बढ़ रही हैं। नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 200 में से लगभग 65-70 मरीज ड्राई आई की समस्या से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिन्हें डॉक्टर गर्म हवा, धूल-मिट्टी से आंखों को बचाने और रोजाना दो-चार बार ठंडे पानी से साफ करने की सलाह दे रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मित्तल ने बताया कि आंखों में सूखेपन का समय पर इलाज ना हो तो आंखें खराब भी हो सकती हैं। इस मौसम में आंखों का बचाव करने के बाद ही आंखों की समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। गर्मी के मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को धूल और मिट्टी वाले वातावरण में जाने से बचना चाहिए और अगर धूप में कहीं निकलना हो तो सनग्लासेस का उपयोग जरूर करें। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो उपचार कराना जरूरी हो जाता है, नहीं तो बैक्टीरिया का संक्रमण, आंखों की सतह पर सूजन आना, कोर्निया का क्षतिग्रस्त हो जाना जैसी जटिलताएं होने की आशंका बढ़ जाती हैं।
लक्षण -
आंखों में जलन होना, तेज दर्द होना, आंखें लाल हो जाना, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, थोड़ा सा काम करने पर ही आंखों में थकान होना, पढ़ने या कंप्यूटर पर काम करने में परेशानी होना, दृष्टि धुंधली पड़ जाना, आंखों में किरकिरी महसूस होना व आंखों में भारीपन महसूस होना।
विज्ञापन
ऐसे करें आंखों की देखभाल
प्रतिदिन अपनी आंखों को साफ पानी से अवश्य धोएं। अपने वातावरण को साफ रखे। गंदगी से मक्खी-मच्छर पैदा होते हैं, जो आंखों की बीमारियां फैलाती हैं। आंखों में काजल, सूरजा इत्यादि न डालें, ये हानिकर हो सकते हैं। आंखों में गुलाब जल, घी, शहद, गाय का दूध आदि पारंपारिक औषधियों का इस्तेमाल न करें। पढ़ने के लिए पर्याप्त रोशनी का होना आवश्यक है।