फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water flowing 10 feet above the bridge

Karnal News: पुल से 10 फुट ऊपर बह रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Water flowing 10 feet above the bridge
10....इंद्री सड़क पर भरे पानी में से निकलते ग्रामीण। संवाद
कुंजपुरा। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश-हरियाणा की सीमा में यमुना पर बना पुल पानी में डूब गया है। साथ ही आसपास के आधा दर्जन गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि में खड़ी धान एवं गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। दोनों प्रदेशों के बीच आवागमन बंद हो गया है। पुल पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी है। वाहन चालक पानी का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे है, लेकिन बारिश जारी है। रविवार शाम छह बजे तक यमुना में केवल उत्तरप्रदेश की दिशा में ही सामान्य स्तर से पानी बह रहा था। धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ता गया। रात करीब 11 बजे हरियाणा क्षेत्र में यमुना पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया। जो सुबह तक काफी बढ़ गया। बहरहाल पुल से 10 फुट ऊपर पानी बह रहा है। पुल के सीमेंट के पिलर डूब गए हैं। जड़ौली गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि पंकज चावला ने बताया कि यमुना के साथ लगते खेतों में लगे तीनों ट्यूबवेल डूब गए। शेरगढ़ टापू गांव निवासी प्रवीण और सतपाल ने बताया कि फसल डूबने के साथ पशुओं के चारे की समस्या बन गई है।
विज्ञापन




तटबंध में रिसाव, मिट्टी से भरे कट्टे लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed