फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warning to block the highway if missing JE is not found

लापता जेई नहीं मिला तो हाईवे जाम करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Warning to block the highway if missing JE is not found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक (करनाल)। लापता गगसीना निवासी जेई दीपक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने तीन टीमों का गठन किया है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लापता दीपक की जल्द तलाश करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द दीपक की तलाश नहीं करती है तो वे घरौंडा में नेशनल हाईवे पर जाम लगाएंगे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। चर्चा है कि दीपक गांव के ही रहने वाले एक नेता के लाखों रुपये लेकर आ रहा था। जेई के लापता होने के पीछे यही रकम हो सकती है।
सोमवार रात साढ़े आठ के बाद गायब हुआ था दीपक
गगसीना निवासी दीपक करनाल के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। वह चंडीगढ़ कार्यालय में काम से गया था। करीब आठ बजे उसने चंडीगढ़ से करनाल पहुंचने पर अपने घर फोन कर कहा था कि वह एक घंटे तक पहुंच जाएगा। उसके साथ दोस्त भी हैं, उनके लिए भी खाना तैयार रखना, लेकिन साढ़े आठ बजे उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार वालों ने मूनक पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।
विज्ञापन

रात एक बजे खोला जाम
मंगलवार दोपहर दीपक की कार पश्चिम यमुना नहर के किनारे मिली थी। कार का एक शीशा टूटा था। कार में कुछ नोट भी बिखरे थे। परिजनों ने बताया कि इसी बीच गांव का एक नेता भी दीपक के बारे में पूछते हुए उनके घर आया। उसने बताया कि दीपक उसकी रकम लेकर चंडीगढ़ से आ रहा था। परिजनों का शक इस बात से गहरा गया कि कर्ण सिंह को न तो अपनी रकम की चिंता सता रही, न दीपक की। इसी वजह से वह भड़क गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में अकेला कमाने वाला है दीपक
दीपक की माता ने रोते हुए बताया कि उसके पिता रण पाल की 2002 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसने मेहनत, मजदूरी कर इसे पाला पोषा और पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया। उन्होंने बताया कि दीपक की शादी 18 नवंबर 2018 में हुई थी और शादी की सालगिरह के 18 दिन पहले ही यह घटना हो गई। घर में दीपक की पत्नी, उसकी मां और एक ढाई साल का बेटा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लापता जेई की मां सुदेश कुमारी कहती हैं कि उसके घर का इकलौता दीपक सकुशल घर लौटेगा। दीपक की माता ने बताया कि करीब तीन साल पहले ही लोक निर्माण विभाग में जेई की नौकरी मिली थी। दीपक की पोस्टिंग भी करनाल में ही थी। इससे पहले दीपक डीसी रेट पर लगा था। दीपक के लापता होने पर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। टीमें जेई की तलाश कर रही हैं। गाड़ी नहर के किनारे मिली है, इसलिए डूबने की आशंका को लेकर भी नहर में भी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
- गौरव फोगाट, डीएसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed