{"_id":"69dea1cea9b88ed6dc098ed6","slug":"ward-committees-will-meet-regularly-karnal-news-c-18-knl1018-885900-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वार्ड समितियों की होगी नियमित बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वार्ड समितियों की होगी नियमित बैठक
Wed, 15 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। नगर निगम में मंगलवार को सभी वार्ड समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य शहर के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना और वार्ड स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान करना था। इस दौरान निर्णय लिया गया कि वार्ड समितियों की बैठक नियमित रूप से की जाएगी ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया। नपा सचिव राहुल सैनी ने कहा कि सभी सदस्य नागरिकों से संवाद बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन