फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wandered at the booth, slips did not reach homes

Karnal News: बूथ पर भटके, घरों में नहीं पहुंचीं पर्चियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Wandered at the booth, slips did not reach homes
- ज्यादातर लोगों ने मौके पर एप से जांच करवाकर बनवाई, फिर किया मतदान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर जहां लोगों में उत्साह दिखा, वहीं पर्चियां न मिलने पर उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ी। जिला प्रशासन की ओर से इस बार हर घर में मतदाता पहचान बूथ पर्चियां भेजने के दावे किए गए थे लेकिन ज्यादातर घरों में पर्चियां नहीं पहुंची। ऐसे में लोग बूथों पर भटकते नजर आए।

पर्चियां न मिलने पर लोगों को प्रत्याशियों के बस्ते पर दस्तक दी। यहां बस्तों पर लगी सूची में अपना नाम खंगालते दिखाई दिए। इसके अलावा यहां बैठे कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की मोबाइल एप पर जांच के बाद उन्हें बूथ नंबर और भाग संख्या आदि लिखते हुए पर्चियां बनाकर दी, इसके बाद मतदान किया।
विज्ञापन


सेक्टर-13, प्रेमनगर, रामनगर, सदर बाजार, राजकीय पीजी कॉलेज, सनातन धर्म मंदिर स्कूल, मॉडल टाउन समेत अन्य बूथों पर लोगों ने शिकायत की कि प्रशासन द्वारा दावा किया गया था कि मतदाताओं की पर्चियां उनके घर पर भेजी जाएंगी लेकिन पर्चियां घर पर नहीं पहुंची। प्रेमनगर निवासी सिमरजीत, अमृत कौर, सदर बाजार निवासी प्रीति और चीनू ने बताया कि उनकी पर्ची घर पर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




तो मतदान करने से छूटे

सेक्टर-13 के प्रवीण, हांसी चौक के अशोक, प्रेमनगर के गुलशन सेठी ने बताया कि सूची में उनका नाम नहीं मिला। वे सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अलग-अलग बूथों पर चक्कर काट चुके। इधर, बांसो गेट के लक्ष्य, काछवा के नवदीप, दयाल सिंह कॉलोनी के बूथ पर विवेक ने बताया कि उनका सूची में नाम नहीं था लेकिन एप पर प्रदर्शित किया। विवेक की पत्नी कविता ने बताया कि उनका नाम एप पर नहीं दिखाई दिया, इसलिए वे मतदान नहीं कर पाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed