{"_id":"625dca4a400fd32d05492680","slug":"waiting-for-smart-lights-for-three-years-not-even-paying-attention-to-old-karnal-news-knl1053683166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से स्मार्र्ट लाइटों का इंतजार, पुरानी पर भी नहीं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से स्मार्र्ट लाइटों का इंतजार, पुरानी पर भी नहीं ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पिछले तीन साल से शहर में 25 हजार स्मार्ट लाइटें लगाने की बात की जा रही है, लेकिन अभी तक लाइटें लगनी भी शुरू नहीं हुई। वहीं पहले से लगी 18 हजार स्ट्रीट लाइटों में से कई बुझ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि स्मार्ट लाइटों के चक्कर में पुरानी स्ट्रीट लाइटों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सोमवार को वार्ड 20 के पार्षद ने निगमायुक्त नरेश नरवाल से मिलकर शिकायत की कि उनके क्षेत्र के उचाना गांव के पास लगी 200 लाइटों में से काफी समय से एक भी लाइट नहीं जल रही है, इस पर निगमायुक्त ने तत्काल विभागीय कार्यकारी अभियंता व अवर अभियंता को रात में मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइटों की वास्तविक स्थिति पर सुबह तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिससे निगम अधिकारियों में भी खलबली मच गई। रात्रि में ही अधिकारियों की टीम उचाना पहुंची और लाइटों को ठीक कराने की प्रक्रिया आज से शुरू करा दी गई है।
पार्षद मोनू कुमार की शिकायत पर निगमायुक्त ने तत्काल संबंधित कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी व जेई रितविक जाखड़ को तलब कर लिया और निर्देश दिए कि आज ही रात को आठ बजे के बाद मौके पर जाकर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करें और सुबह इसकी पूरी रिपोर्ट दें कि कितनी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और क्यों खराब हैं।
विज्ञापन
वर्जन
उचाना गांव में स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं, लेकिन अधिकांश जल नहीं रहीं, किसी में वायर कट है तो किसी का बल्ब खराब है। आज से ही इन्हें दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी के साथ उचाना की लाइटों का निरीक्षण कर लिया गया है। कल तक इन लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई जाने वाली स्मार्ट लाइटों का री-वेरिफिकेशन चल रहा है, अनुमान है कि अगले महीने से स्मार्ट लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- रितविक जाखड़, जेई नगर निगम, करनाल
वर्जन
आज निगमायुक्त से मिलकर शिकायत की थी कि उचाना गांव में 200 लाइटों में से एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। निगमायुक्त ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को तलब कर दिशा निर्देश दिए। रात को कार्यकारी अभियंता व जेई आदि की टीम ने यहां आकर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण भी किया है। अब उम्मीद है कि लाइट फिर से जगमगाने लगेंगी।
मोनू कुमार, पार्षद वार्ड-20 नगर निगम, करनाल
शहर में लगनी हैं 25 हजार स्मार्टलाइटें
यह खबर सुनते-सुनते शहर के लोग भी आजिज आ चुके हैं कि शहर में 25 हजार स्मार्ट लाइटें लगेंगी, क्योंकि यह बात वह तीन साल से सुन रहे हैं। इन्हीं स्मार्ट लाइटों के चक्कर में पुरानी लाइटों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि उन्हें तो रिप्लेस ही किया जाना है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास के सामने वाली रोड पर इन स्मार्ट लाइटों का उद्घाटन भी किया था, लेकिन वास्तविकता ये है कि अभी कार्यदायी संस्था द्वारा जहां-जहां लाइटों का चिन्हांकन किया गया है, उन स्थलों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने से स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य शुरू हो सकता है।