{"_id":"615cbc248ebc3e626e091491","slug":"wait-is-over-pg-admission-process-will-start-from-tomorrow-karnal-news-knl855809149","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, पीजी की दाखिला प्रक्रिया कल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, पीजी की दाखिला प्रक्रिया कल से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अब विद्यार्थियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कोर्स में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कल से विद्यार्थी दाखिले के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इससे पहले छह अक्तूबर देर रात तक सभी कॉलेजों को कोर्स, सीटें और फीस का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दाखिलों की प्रक्रिया का केवल एक ही चरण रहेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली बचती हैं तो ओपन फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। दाखिलों की सारी प्रक्रिया आनलाइन है और पोर्टल के माध्यम से ही होगी। जिले के छह कॉलेजों में पीजी की कुल 1525 सीटें हैं। जहां दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से इंतजार था। स्नातक में दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं। इनकी कक्षाएं भी लगने लगी हैं, लेकिन पीजी में एडमिशन लेने वालों को अपने शेड्यूल का इंतजार था। ऐसे में वे रोजाना विभाग का पोर्टल चेक करते रहते थे। ब्यूरो
325 सीटें केवल बेटियों के लिए आरक्षित
शहर में केवल छह कॉलेजों में ही पीजी कोर्स हैं। इनमें दो राजकीय महाविद्यालय हैं। जबकि दो कन्या महाविद्यालय हैं, इन दोनों में कुल 325 सीटें केवल बेटियों की हैं। जबकि अन्य चार महाविद्यालयों में लड़कों के अलावा बेटियों का भी दाखिला हो सकता है। सबसे ज्यादा पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14 में दाखिलों में मारामारी रहती है। वहीं एडेड कॉलेजों एवं जिले में सबसे ज्यादा 370 सीटें डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा शेड्यूल
- 05 से 06 अक्तूबर को कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर कोर्स, सीटों और फीस का ब्योरा देना होगा।
- 07 से 17 अक्तूबर को पोर्टल पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
- 11 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन
- 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट (26 अक्तूबर तक मान्य)
- 26 अक्तूबर तक फीस जमा होगी।
- 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
- 28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
- 28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
- 29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
इस कॉलेज में पीजी कोर्स की इतनी हैं सीटें
कॉलेज सीटें
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14 340
राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड 175
डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय 370
दयाल सिंह महाविद्यालय 250
गुरु नानक खालसा महाविद्यालय 240
केवीए डीएवी महाविद्यालय 150
कुल 1525
दोनों सरकारी कॉलेजों में इस कोर्स की इतनी सीटें-
1. -पंडित चिरंजीलाल शर्मा पीजी महाविद्यालय
कोर्स सीटें
एमए इतिहास 60
एमए मनोविज्ञान 60
एमए अर्थशास्त्र 60
एमए अंग्रेजी 60
एमकॉम 60
एमएससी गणित 40
2. राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड
कोर्स सीटें
एमए संगीत 15
एमए हिंदी 60
एमकॉम 60
एमएससी भूगोल 40
पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होगी। इस दिन पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। दाखिलों को लेकर विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी ध्यानपूर्वक फार्म भरें। अपडेट रहने के लिए विभाग का पोर्टल भी चेक करते रहें।
- डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14