फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Volleyball final matches today

बालीवाल मैचों के फाइनल मुकाबले आज

Fri, 21 Feb 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 21 Feb 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Volleyball final matches today
कैथल। सांसद नवीन जिन्दल की ओर से पट्टी अफगान में स्थित खेल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी टीमों में कडे़ मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में शुक्रवार को बाकल ने ग्योंग को 25-23, 25-22 से हराया वहीं खरकां ने खानपुर को 25-7, 25-15, एचसीटीम कालेज ने कांगथली को 25-18, 25-18, बरोट ने सीवन को 25-15, 25-18, हरसोला ने लिटिल फ्लावर स्कूल को 25-11, 25-10 जबकि चूहड़माजरा ने रमाना को 25-9, 25-13 से मात दी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वालीबॉल के कोच चरण सिंह ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और उन्हें  आग बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद खेलों के माध्यम से अपना और समाज का विकास करना है। उन्होंने कहा कि एक प्रतियोगिता से खिलाड़ी को एक महीने की कोचिंग मिल जाती है।  उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के द्वारा करवाई जा रही वालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी आए हुए हैं। इनमें खासकर यूथ इंडिया खेल चुके संदीप व जूनियर व यूथ इंडिया खेल चुके नरेंद्र प्रमुख हैं। इनका अनुभव इन खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। इस अवसर पर उनके साथ कोच राजेश सिंह, कोच गुरमीत, संदीप, राजेश, सुशील, हरप्रीत व प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ये टीमें ले रही हैं भाग
पुरुष वर्ग: कुराड़, आरकेएसडी कैथल , पूंडरी, मुंदड़ी, चूहड़ माजरा, खुराना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुराना, बरोट, गयोंग, लिटिल फ्लावर स्कूल कैथल, कांगथली, भागल, कौल, एचसीटीएम कैथल, हरसौला, बाकल, सीवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, खानपुर स्टेडियम, पट्टी अफगान, खेतान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किठाना, कलायत शिक्षा भारती और काकौत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट, बदराना, चूहड़ माजरा, जनता कालेज कौल और कांगथली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed