फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   volley ball and basket ball, kaithal`s daughter, won

वॉलीबाल और बास्केट बाल्ा में कैथल की बेटियों का दबदबा

Fri, 14 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 14 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
volley ball and basket ball, kaithal`s daughter, won
वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
शहर के कर्ण स्टेडियम में वीरवार को तीन दिवसीय 51वीं राज्यस्तरीय लड़कियों की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पूरे प्रदेश से आई खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद वॉलीबाल और बास्केट बाल प्रतियोगिता के कई मैच करवाए। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। पहले दिन हुए वालीबॉल और बास्केट बाल प्रतियोगिता में कैथल की बेटियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं पहले दिन की प्रतियोगिता में जो टीम हार गई, वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी ने की। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में हारने वाले खिलाड़ी को भी मायूस नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी हारकर भी बहुत कुछ सीखता है। इसलिए सभी खिलाड़ियों को हार से भी सीख लेनी चाहिए। शिक्षा विभाग की एईओ परमजीत कौर ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने का उचित प्रबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता में दूर दूर से आई हुई खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दीपक अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, कमल, देवेंद्र चौधरी, रोशन लाल, सुरेश, रणवीर, बंलवत, सुभाष, संगीता, कु लवंत कौर को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में बीईओ सपना जैन, प्रधानाचार्य शोभा चौहान, वीना दरड़, प्रधानचार्य सविता चौधरी, रामफल, सुरेश सहित विभिन्न जिलों से आई टीमों के इंचार्ज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दिन की प्रतियोगिता के परिणाम 
बास्केटबाल अंडर-17 प्रतियोगिता में पहले मैच में राई की टीम ने झज्जर की टीम को हराया, वहीं कैथल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए करनाल की टीम को मात दी। अंडर-19 प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने कैथल की टीम को शिकस्त दी। 

वॉलीबाल अंडर 19 प्रतियोगिता में कैथल की टीम ने महेंद्रगढ़ की टीम को हराया। सोनीपत की टीम ने रेवाड़ी को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं भिवानी की बेटियों ने अंबाला की टीम को हराया। अंडर 14 प्रतियोगिता में कुरूक्षेत्र की टीम ने महेंद्रगढ़ की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed