फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vocational education now from class VI

Karnal News: अब छठी कक्षा से वोकेशनल एजुकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vocational education now from class VI
करनाल। जिले के चयनित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में अब नौवीं के बजाय कक्षा छठी से वोकेशनल एजुकेशन शुरू होंगी। विद्यार्थियों को औपचारिक के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी कक्षा छठी से 12वीं तक पढ़ते हुए विभिन्न प्रकार के कौशल सीख सकेंगे। विभाग जल्द इन निर्देशों को लागू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


अभी तक वोकेशनल एजुकेशन कक्षा नौंवी से शुरू होती थी। ऐसे में उच्च कक्षाओं में होने के कारण विद्यार्थियों पर शिक्षा संबंधित दबाव अधिक रहता था। विभाग ने निर्णय लिया है कि कक्षा छठी से ही इसे शुरू किया जाए ताकि बच्चों को शिक्षा और वोकेशनल विषयों को पढ़ने और जानने का पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन


इस समय जिले में 78 स्कूलों में विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी मरीज देखभाल सहायक, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर विभिन्न स्कूलों में इसके लिए सीटें भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक ने बताया कि इस संबंध में उनके पास विभाग की ओर से निर्देश आए हैं। जल्द ही इसकी लिखित सूचना भी अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी सत्र से कक्षा छठी से वोकेशनल एजुकेशन शुरू करने का विभाग का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed