फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viresh Jain became the head of Shree Digambar Jain Society

Karnal News: श्री दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान बने विरेश जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Viresh Jain became the head of Shree Digambar Jain Society
करनाल। श्री दिगंबर जैन सोसायटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को चुनाव हुए। जिसमें विरेश कुमार जैन को अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई। वर्ष 2023-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव से पहले 12 प्रत्याशियों में से छह ने नाम वापस लिया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी डाॅ. पीके जैन ने विरेश कुमार जैन को अध्यक्ष, कुलभूषण जैन को उपाध्यक्ष, अजय कुमार जैन को सचिव, दीपेश कुमार जैन को सह-सचिव, दीपक कुमार जैन को कोषाध्यक्ष और मोहित कुमार जैन को भंडारी के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का दो वर्ष के लिए निर्विरोध गठन होने पर समाज में उत्साह और खुशी का माहौल दिखा। क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर जी महाराज ने अध्यक्ष विरेश जैन के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वर्षा योग 2023 के लिए 16 जुलाई 2023 को मंगल कलश स्थापना की घोषणा की। क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर जी महाराज के सानिध्य एवं पंडित सुमित शास्त्री के दिशा निर्देश में श्री दिगंबर जैन मंदिर मिट्ठन मोहल्ला करनाल में शांति विधान का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed