फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Virendra Rathore makes big disclosure, said- Congress leaders played role in making BJP win

Haryana Politics: वीरेंद्र राठौर का बड़ा खुलासा, कहा- कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को जिताने में निभाई भूमिका

Thu, 10 Oct 2024 03:52 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 03:52 PM IST
सार

घरौंडा से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर ने काउंटिंग प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटिंग के दौरान कई अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले ही तीन दरखास्त दी थी। उनकी पहली शिकायत मोबाइल फोन को लेकर थी।

विज्ञापन
Virendra Rathore makes big disclosure, said- Congress leaders played role in making BJP win
घरौंडा से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की आंतरिक गुटबाजी और फूट की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। घरौंडा से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया कि उनकी हार में भाजपा के अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी हाथ है। राठौर ने तीन प्रमुख कांग्रेस नेताओं पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, भूप्पी लाठर, और रघबीर संधू पर भाजपा का साथ देने और कांग्रेस को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

राठौर ने साफ शब्दों में कहा, "अगर ये तीनों नेता कांग्रेस में रहेंगे, तो मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की हार का मुख्य कारण ईवीएम काउंटिंग में धांधली के साथ-साथ पार्टी के भीतर की गद्दारी रही है।

विज्ञापन

ईवीएम काउंटिंग में धांधली के आरोप
राठौर ने काउंटिंग प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटिंग के दौरान कई अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले ही तीन दरखास्त दी थी। उनकी पहली शिकायत मोबाइल फोन को लेकर थी, जिसमें उन्होंने कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उनकी यह मांग रिटर्निंग अधिकारी ने अस्वीकार कर दी, जबकि स्वयं अधिकारी ने काउंटिंग हाल में मोबाइल का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर ने यह भी दावा किया कि कई राउंड्स की गिनती से पहले ही मशीनों को एडवांस में रखा गया था, और कई मशीनों के सीरियल नंबर फॉर्म 17सी के नंबर से मेल नहीं खा रहे थे। उनकी शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारी ने नजरअंदाज कर दिया।

ईवीएम की बैटरी पर उठाए सवाल
राठौर ने ईवीएम की बैटरी को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक मतदान के बावजूद मशीन की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे रह सकती है। उन्होंने इसे तकनीकी धांधली का इशारा बताते हुए कहा कि इस प्रकार की बैटरी स्थिति तब होती है जब किसी डेटा को रेडियो फ्रिकवेंसी के जरिए बदला जाता है, जो कि चिंता का विषय है।



कांग्रेस में फूट: क्या होगा आगे?
राठौर के इन खुलासों से कांग्रेस की आंतरिक कलह अब सार्वजनिक हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर के गद्दारों की वजह से घरौंडा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अगर पार्टी इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती, तो वीरेंद्र राठौर ने संकेत दिया कि वह पार्टी छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed