फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Virat temple of Shri Krishna will be built in Mathura

मथुरा में बनेगा श्रीकृष्ण का विराट मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Virat temple of Shri Krishna will be built in Mathura
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास महाराज ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनने के बाद श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का विराट और भव्य मंदिर बनेगा। ये विचार हिमाचल प्रदेश के मौढ़ा आश्रम के संत पीठाधीश्वर स्वामी विकास दास महाराज ने व्यक्त किए। वे सेक्टर 13 में यश अग्रवाल के निवास पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि हमें अपने बच्चों को धर्म और समाज के अनुकूल संस्कार देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक देश की सत्ता धर्म की रक्षा और आदर करने वालों के हाथों में हैं। तब तक किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं। आने वाले समय में धर्म को और अधिक महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को विदेश जाने की बजाय अपने देश में रह कर शिक्षा लेना चाहिए। आज हमारे देश में विकसित देशों से बच्चे शिक्षा लेने के लिए आ रहे हैं। उस समय हम विदेश जाएं तो तर्क संगत नहीं लगता हैं। उन्होंने कह कि धर्मांतरण पर रोक के लिए सरकार संसद में कानून बनाए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री चौहान, प्रवीण, नवीन, अग्रवाल, अंकित, अमित बंसल, अमित गुप्ता, कमल अग्रवाल और उदय अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed