फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viral patients increase due to changing weather

Karnal News: बदलते मौसम में बढ़े वायरल के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Viral patients increase due to changing weather
नागरिक अस्पताल की ओपीडी बढ़ी, खांसी, बुखार व जुकाम के पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बदलते मौसम के कारण बच्चों व बुजुर्गों में वायरल तेजी से फैल रहा है। जिसका असर नागरिक अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी 1500 के पार जा चुकी है। जिसमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के आ रहे हैं। इनमें अधिक संख्या बच्चों की देखने को मिल रही है। इसके अलावा एलर्जी रोग के मरीज भी आ रहे हैं। जिसके चलते नागरिक अस्पताल में सुबह से लोगों की लाइन लग जाती है।
गत सप्ताह पूर्व क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी व ठंडी हवा के चलते का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिसके चलते सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वायु प्रदूषण के चलते एलर्जी रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। नागरिक अस्पताल की सामान्य फिजिशियन, ईएनटी, टीबी सहित आयुर्वेद व होम्योपैथिक ओपीडी में इन बीमारियों से संबंधित मरीज पहुंच रहे है। मौसम परिवर्तन के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का भारी भीड़ अस्पताल के ओपीडी से लेकर पंजीकरण काउंटर पर देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 800 से 900 के करीब ओपीडी रहती है, लेकिन मौसम बदलाव के बाद से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी की संख्या 1500 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि इस समय लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। सर्दी के हिसाब वाला भारी भोजन को त्याग कर हल्का भोजन खाना होगा। वहीं फास्ट फूड से भी दूरी बनानी होगा। इसके अलावा गर्म पानी के साथ शहद लेने से गले व सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed