फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viral is increasing in changing weather

Karnal News: बदलते मौसम में बढ़ रहा वायरल

Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Viral is increasing in changing weather
जिला अस्पताल में पंजीकरण करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बार-बार हो रही बारिश व बदलते मौसम में वायरल बुखार लोगों की सेहत पर हावी हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में हर दिन वायरल बुखार के 150-200 मरीज आ रहे हैं। ऐसे ही उप जिला अस्पताल जगाधरी, सीएचसी-पीएचसी सहित निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर वायरल सहित खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं।
गत एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। इससे तापमान में अचानक वृद्धि व गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान के अचानक उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप व उमसभरी गर्मी में कभी पसीने छूटने लगते है तो कभी बारिश होने लगती है। इससे वायरल बुखार सहित खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोज हर रोज ओपीडी में मरीजों की संख्या 1400 से 1600 तक पहुंच रही है। इनमें वायरल बुखार व खांसी-जुकाम वाले 150 से 200 हैं। डॉ. वागिश गुटिन ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग वायरल की चपेट में जल्दी आते हैं, इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए साफ, पौष्टिक आहार जरूरी है। लोग पर्याप्त मात्रा में व साफ पानी पीते रहें। बच्चों, बुजुर्ग व पहले से बीमार लोगों पर वायरल का ज्यादा असर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर की किशोरी को हुआ डेंगू

स्वास्थ्य विभाग को 13 वर्षीय किशोरी डेंगू संक्रमित मिली है। इससे जिले में डेंगू के मामले सात से बढ़कर आठ हो गए हैं। नया मामला गंगानगर पीएचसी के अंतर्गत गांधीनगर का है। यहां किशोरी को 31 जुलाई को बुखार हुआ, जिसका पांच अगस्त को सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed