{"_id":"6c332b60d6af2cb3ba92410f2d3deb63","slug":"vip-room-is-open-from-chandigarh-strings-attache","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से जुड़े वीआईपी रूम खोलने के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से जुड़े वीआईपी रूम खोलने के तार
करनाल
Updated Sun, 11 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में नौकरी के नाम पर महिला के साथ दुराचार
विज्ञापन
के मामले में वीआईपी रूम खोलने के लिए एसडीओ तक ही सीमित नहीं, बल्कि इस
मामले के तार चंडीगढ़ तक जुड़े हैं।
इसमें पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी अब तक पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं और किसी भी अधिकारी ने रेस्ट हाउस पर आकर मामले की जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई। अधिकारी एक दूसरे पर लापरवाही निकालने में लगे हैं, वहीं इस मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आठ मई को रेस्ट हाउस के वीआईपी रूम में घटी दुराचार की घटना को लेकर अब तक एसडीओ के कहने से कमरा खोलने तक की बात सामने आई थी, लेकिन रविवार को इस मामले ने नया मोड़ लिया।
बताया जाता है कि पवन नामक व्यक्ति के लिए रेस्ट हाउस का कमरा खोलने के लिए चंडीगढ़ से किसी मंत्री के पीए का फोन आया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के एक जिला अधिकारी ने एसडीओ से घरौंडा का रेस्ट हाउस खुलवाने के लिए कहा। पानीपत की रहने वाली महिला ने पुलिस में रोहतक निवासी पवन के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर पीडब्लूडी के रेस्ट हाउस पर दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पीड़िता के पुलिस को दिए बयान के अनुसार कष्ट निवारण समिति की एक महिला नेत्री ने रोहतक के रहने वाले पवन से कई दिन पहले उसकी मुलाकात कराई थी और उस व्यक्ति ने उसके पति को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता के अनुसार पवन स्वयं को मंत्री का भतीजा बता रहा था। आरोपी उस महिला को घरौंडा रेस्ट हाउस पर किसी व्यक्ति से मिलवाने के लिए गाड़ी में बैठा कर ले गया। विवाहिता को वीआईपी रूम में बैठाकर व्यक्ति बाहर पानी लेने के लिए चला गया और वापस आने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और उससे दुराचार किया।
फोन खोलेगा राज
रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह को एसडीओ ने फोन करके कमरा खोलने के लिए कहा था। इसमें पवन के आने की बात कही गई थी, लेकिन कमरा खोलने के लिए किसी प्रकार के लिखित आदेश या रजिस्टर में एंट्री नहीं दिखाई गई। एसडीओ जगदीश दहिया का कहना है कि उनके पास एक्सईएन का फोन आया था कि घरौंडा रेस्ट हाउस पर कुछ देर के लिए पवन आने वाला है और वीआईपी कमरा उनके लिए खोलना है। एक्सईएन योगेश मेहरा ने बताया कि उनके पास चंडीगढ़ से किसी मंत्री के पीए का फोन आया था। इसमें उन्होंने पवन के लिए घरौंडा रेस्ट हाउस में वीआईपी कमरा खुलवाने की बात कही थी। अब देखना यह है कि पवन के तार चंडीगढ़ में किस मंत्री से जुड़े हैं और उसके पीए ने किस कार्य को लेकर एक्सईएन को कमरा खुलवाने के आदेश दिए थे।