फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villages will develop, facilities will be available...

Karnal News: विकसित होंगे गांव, मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 27 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villages will develop, facilities will be available...
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के गांव अब शहर की तर्ज पर विकसित होंगे। पक्की सड़कों का जाल बिछेगा और मूलभूत सुविधाओं में इजाफा करते हुए सीवरेज व पेयजल सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिला परिषद की ओर से योजना तैयार कर ली गई है।

नए साल में नई रफ्तार से विकास कार्य कराए जाएंगे। गांवों को शहर से जोड़ने वाली 157 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 120 तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। इनका उपचारित पानी सिंचाई कार्यों में इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह राणा ने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीवरेज-पेयजल लाइन बिछाने के लिए शुरुआत में बड़ी आबादी वाले गांवों को लिया जाएगा। आने वाले वर्ष में जिले के प्रत्येक गांव में विकास हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को जिला परिषद के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उन्होंने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल का कार्यकाल स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए रहा। ढाई साल पहले पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका था। ऐसे में गांव विकास में भी पिछड़ गए थे। इस एक साल में गांवों के 88 कच्चे रास्तों को पक्का किया। इसके अलावा 115 गांवों में ई-पुस्तकालय और 46 गांवों में इंडोर जिम बनाए गए। उन्होंने कहा कि पहले लोग जिला परिषद को केवल नलका लगवाने और बैंच की मांग करने के लिए जानते थे, अब ऐसा नहीं है।

सरकार ने जिला परिषद को मजबूत किया है। सभी 25 जिला परिषद सदस्यों ने शुरुआत में मिलकर सर्वे किया था। इस दौरान ग्रामीणों की जरूरतों को देखा गया, उसी हिसाब से योजना बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते समय अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा और जिला परिषद के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

एक वर्ष में ये कार्य भी हुए

n छह करोड़ रुपये से 65 चौपाल बनाई गई।

n 115 गांवों में 6.32 करोड़ रुपये से ई-पुस्तकालय बने।

n 46 गांवों में 2.48 करोड़ रुपये से आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर जिम लगाए गए।

n श्यामा प्रसाद मुखर्जी आर आर्बन योजना के तहत हर गांव में पशु चिकित्सा वैन से पशुओं का इलाज करना शुरू।

n 34 गांवों में 1.88 करोड़ रुपसे महिला संस्कृति केंद्र खुले।

n विभिन्न गांवों के 962 घरों में 1.15 करोड़ रुपये शौचालय बनवाए।

n मनरेगा के तहत 28570 लोगों को रोजगार दिया गया।

इन परियोजनाओं पर शुरू होगा काम

n 157 सड़कों का नवनिर्माण और मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

n 120 तालाबों का जीर्णोद्धार होगा।

n बड़ी आबादी वाले 45 गांवों को आठ करोड़ की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जा रही।

n विधायक नगर आदर्श ग्राम योजना के तहत 8.24 करोड़ रुपये से 76 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली।

n सांसद निधि के तहत करोड़ों रुपये के 164 विकास कार्य होंगे।

n महाग्राम योजना के तहत गांवों में नई सीवरेज-पेयजल लाइन बिछाने के साथ एसटीपी बनेंगे।
21 कचरा निस्तारण शेड, 44 बड़े नालों का निर्माण

गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए जिला परिषद की ओर से 1.15 करोड़ रुपये से 21 कचरा निस्तारण शेड बनाए गए। इसके अलावा ओवरफ्लो नालों की गंदगी सड़क पर न आए, इसके लिए चार करोड़ रुपये से 44 बड़े नालों का निर्माण किया। वहीं 88 गांवों की कच्ची गलियों और रास्तों को तीन करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया गया। इसके अलावा सुंदरीकरण से जुड़े 48 कार्यों पर 2.66 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed