फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers will be able to find out the groundwater level

Karnal News: भूजल स्तर का पता कर सकेंगे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers will be able to find out the groundwater level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गिरते भूजल के स्तर की जानकारी ग्रामीणों को उन्हीं की ग्राम पंचायतों में मिल सकेगी। इस जानकारी से रूबरू होकर ग्रामीण जल के अतिरिक्त दोहन की बचत करेंगे।
सिंचाई विभाग की अटल भूजल योजना के अंतर्गत भूजल स्तर के आकलन के लिए अभी तक 35 गांवों में पीजोमीटर लगाए जा चुके हैं। अप्रैल में जिले का जलस्तर 0.7 मीटर तक नीचे गिर गया था लेकिन मानसून के बाद अब इसमें इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

योजना के सूचना, शिक्षा व संचार विशेषज्ञ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भूजल स्तर को मापने के लिए पीजोमीटर के साथ डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर (डीडब्ल्यूएलआर) भी लगाया जाता हैं जिससे 24 घंटे में चार बार भूजल स्तर का डेटा प्राप्त होता है। यह सूचना सुबह छह बजे, दोपहर 12 बजे, शाम छह बजे और मध्य रात्रि 12 बजे हर छह घंटे के अंतराल के बाद बिमस पोर्टल पर दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed