{"_id":"68532d1a1350ccfe570dbad7","slug":"villagers-stopped-the-installation-of-the-transformer-police-had-to-be-called-karnal-news-c-18-knl1008-672708-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगाने से रोका, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगाने से रोका, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
- ग्रामीणों का आरोप कुछ लोगों के फायदे के लिए लगाया जा रहा ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सांतड़ी गांव में बिजली खराब होने से आधे गांव के लोग परेशान हैं। गांव में लगा ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है, उस पर ज्यादा लोड होने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार उड़ जाता है। विधायक के निर्देश पर जब नया ट्रांसफार्मर लगाने बिजली निगम की टीम गांव पहुंची तो लोगों ने उसे रोक दिया जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के हल के लिए सरपंच की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बिजली निगम से मांग की गई थी। बिजली निगम की ओर से इसका एस्टीमेंट बनाकर बुधवार को निगम की टीम गांव में ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची तो कुछ लोगों ने सरपंच के साथ मिलकर उस जगह पर ट्रांसफार्मर लगाने से रोक दिया और उक्त ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह लगवाने के लिए कहा। इस बात को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों व ग्रामीणों में तकरार हो गई। इसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और स्थिति बिगड़ती देख बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। वहीं सरपंच विक्रम ने बताया कि गांव के कुछ लोग निजी फायदे के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाना चाहते हैं। इस जगह पर ट्रांसफार्मर लगवाने का गांववासियों को कोई फायदा नहीं है।
बिजली बाधित होने से परेशान ग्रामीण इंद्री एसडीएम अशोक कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगवा कर बिजली समस्या हल करवाने की मांग की। एसडीएम ने बिजली विभाग से इंद्री के एसडीओ को फोन पर बातचीत कर शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने के आदेश देते हुए कहा कि सांतड़ी गांव में यथा शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इस कार्य के लिए मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सांतड़ी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से मांग की गई थी। बिजली निगम की टीम ने गांव में मौका मुआयना कर नए ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनाया और जब बुधवार को टीम यहां ट्रांसफार्मर लेकर पहुंची तो सरपंच व कुछ ग्रामीणों ने एतराज किया। इस कारण से यहां ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। एसडीएम की ओर से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए है जल्द ही लोगों की सुविधा व जरूरत की हिसाब से सही जगह ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
- युवराज सिंह, एसडीओ