{"_id":"6536e032e660056ff20af3e0","slug":"villagers-locked-the-school-karnal-news-c-18-knl1008-248347-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला
विज्ञापन
- प्रिंसिपल और अध्यापकों पर समय पर स्कूल न आने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अराइनपुरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर एसएमसी कमेटी के साथ मिलकर अभिभावकों ने ताला जड़ दिया। अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल व अध्यापक समय पर स्कूल नहीं आते हैं।जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
एसएमसी कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि स्कूल आपसी गुटबाजी का शिकार हो गया है। स्कूल में अध्यापक अक्सर देर से आते हैं। एसएमसी प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल में खुद प्रिंसिपल समय पर नहीं आतीं हैं। जिसके कारण अध्यापकों का भी स्कूल आने का समय निश्चित नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल 10 या 15 दिन के लिए ही स्कूल आती हैं, लेकिन रजिस्टर में प्रतिदिन हाजिरी लग जाती है। इसके अलावा स्कूल में पीने के लिए पानी, सफाई की व्यवस्था व बेंच इत्यादि नहीं हैं। जिसको लेकर एसएमसी कमेटी पिछले तीन माह से लगातार प्रिंसिपल को लिखित में भी अवगत करवाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एसएमसी कमेटी के सदस्यों को धमकाया जाता है। आरोप है कि सोमवार को भी स्कूल में स्टाफ समय पर नहीं आया।
सूचना मिलते ही बीईओ रविंद्र कुमार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा के प्रिंसिपल इंद्रजीत कालिया स्कूल पहुंचे और गेट पर बैठे एसएमसी कमेटी के सदस्यों में ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपल व अन्य अध्यापकों की बैठक ली।
विज्ञापन
अराइनपुरा गांव के राजकीय विद्यालय में एसएमसी कमेटी व ग्रामीणों की ओर से स्कूल पर ताला लगा दिया गया था। जिसको लेकर वह मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल व स्टाफ व ग्रामीणों को समझा दिया गया है।
- रविंद्र कुमार, बीईओ, घरौंडा