फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers blocked the highway for one and a half hours

Karnal News: ग्रामीणों ने हाईवे पर डेढ़ घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the highway for one and a half hours
राइस मिल में हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर भड़के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल/जुंडला। कतलाहेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सागर की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे 709ए पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। लोग सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक राइस मिल की तरफ जाने वाले मार्ग के पास एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि कतलाहेड़ी गांव का युवक हरी भोग राइस मिल में काम करता था।
ड्यूटी के दौरान वह राइस मिल में पुताई का कार्य कर रहा था तभी भट्ठी के चैनल की वेल्डिंग टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मिल मालिक युवक को करनाल अस्पताल लेकर गए लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं जब मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे तो हवलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि चौकी पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण राइस मिलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में करनाल हेड क्वार्टर से डीएसपी नायब सिंह पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया व उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अभद्र व्यवहार करने वाले हवलदार पर भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि कतलाहेड़ी सुनील कादियान व ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र कादियान ग्रामीणों सहित डीएसपी से मिले। उन्होंने आरोपी मिलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही।

परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी इसी राइस मिल में मृतक सागर के पिता की भी मौत हुई थी। करनाल-असंध मार्ग पर लगे जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed