{"_id":"6770605b0abbe0e43102eca4","slug":"villagers-are-facing-problems-due-to-overflow-pond-karnal-news-c-18-1-knl1004-549202-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओवरफ्लो तालाब से ग्रामीण झेल रहे दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओवरफ्लो तालाब से ग्रामीण झेल रहे दिक्कत
Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। चिड़ाव खंड के औंगद गांव के ओवरफ्लो तालाब का पानी ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गया है तालाब में जमा गंदगी की वजह से ग्रामीणों को मुंह ढांपकर निकलना पड़ता है।
बारिश के कारण ओवरफ्लो तालाब का पानी डेरा उदयनाथ के साथ लगती बलकार आटा चक्की वाली गली में गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण बलकार सिंह, पाला राम, बालकिशन, विनोद, विजेंद्र कुमार ,रोकी व सुनील ने आरोप लगाया कि सरकार व ग्राम पंचायत एक ओर स्वच्छता का नारा देती है लेकिन गांव में ओवरफ्लो तालाबो के कारण बारिश के दिनों में गंदगी का माहौल बना हुआ है। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गांव में पानी की निकासी की भी सबसे बड़ी समस्या है।
बरसात के दिनों में तो स्थिति ओर भी विकट हो जाती है। तालाब का गंदा पानी बाहर गलियों तक आ जाता है। उनका यह भी आरोप है कि गांव की इस गंभीर समस्या के बारे में समाधान करने की किसी भी शासन व प्रशासन के अधिकारियों ने आज तक जहमत नहीं उठाई। अगर स्थिति यही तो गांव में हालात बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओवरफ्लो तालाब की समस्या के बारे में ग्राम सरपंच व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपनी शिकायत देकर थक चुके हैं। उनकी ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है। इन लोगों ने गांवों की सबसे बड़ी समस्या का आज तक हल नहीं किया गया है। चुनाव के समय सांसद, विधायक, सरपंच ग्रामीणों के पास वोट मांगने तो आ जाते हैं लेकिन उसके बाद ये लोग सब भूल जाते हैं।
औंगद गांव के ओवरफ्लो तालाब का पानी निकालने के लिए अभी बजट नहीं है। ओवरफ्लो तालाब का पानी अभी नहीं निकाला जा सकता है। जब फंड आएगा तब पानी निकाल दिया जाएगा। - बृज मोहन , एसडीओ पंचायती राज चिड़ाव।