फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers angry over use of poor quality material in road construction...

Karnal News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over use of poor quality material in road construction...
फोटो - 160
विज्ञापन

- एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क तीन दिन बाद ही उखड़ने लगी

संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग। प्रेमखेड़ा से जलाला विरान गांव को जोड़ने वाली नव निर्मित सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर ग्रामीण भड़क गए। बुधवार को ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के तीन दिन बाद ही उखड़नी शुरू हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष बाद इस लिंक रोड का कार्य शुरू हुआ था। इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों व संबंधित जेई को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में तारकोल बहुत कम मात्रा में उपयोग किया गया है। इस कारण सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। सड़क पर डाली गई मिट्टी को भी सही तरीके से नहीं हटाया गया जिससे तारकोल ने सही पकड़ नहीं की है। इस दौरान राजबीर, सुभाष, बाबू राम, हरि सिंह, विरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह व रघुवीर सहित अन्य ग्रामीणों मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन।

खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई

लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि प्रेमखेड़ा से जलाला विरान लिंक रोड की जांच के लिए संबंधित जेई व एसडीओ को मौका जांच करने को कहा है। यदि सड़क निर्माण में खामियां पाई जाती हैं तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed