फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers agitated against the police, jammed

Karnal News: पुलिस के खिलाफ भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitated against the police, jammed
- हथियार लहराकर गांव में हंगामा करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज सालवन गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया। युवाओं और बुजुर्गों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी संदीप सिंह थाना प्रभारी मनोज वर्मा के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
सालवन गांव के जगरूप, मोहन प्रकाश, गोपाला, श्यामा, राममेहर, रमलू आदि ने बताया कि रविवार को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने गांव की गलियों ने हथियार लहराते हुए जमकर हंगामा किया। करीब पंद्रह बाइकों पर सवार 30 से ज्यादा युवक शामिल थे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को पकड़ भी लिया। जिनको सीआईए के हवाले कर दिया था। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पुलिस को कई नाम भी दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि कई जगह बदमाश दीवारों व जमीन पर गंडासी मारते हुए निकले। इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। वह किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जाम की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। रविवार को ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है। जो भी इस मामले में आरोपी होंगे। उनको गिरफ्तार जरूर किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed