{"_id":"646a827d5371395492005486","slug":"villager-suspected-of-murder-karnal-news-c-18-knl1031-128744-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गांव के व्यक्ति पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गांव के व्यक्ति पर हत्या का शक
विज्ञापन
- परिजन बोले- आरोपी ने शव को घसीटकर दूसरे खेत में फेंका था
छह दिन पहले ढाकवाला गुजरान में मिला था व्यक्ति शव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ढाकवाला गुजरान गांव के खेत में छह दिन पहले एक व्यक्ति का शव मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या का शक जताते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का शक है। महिला ने बताया कि उसका पति बोना राम 15 मई की रात करीब 10 बजे खेत पर काम करने गया था। सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो उसका बेटा चाय देने गया। जहां खेत की ट्यूबवेल पर पति का शव पड़ा था। बेटे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो शव घसीटते हुए दूसरे खेत में ले जाया गया था।
जबकि गांव का ही धर्मबीर रास्ते में खेत से आता दिखाई दिया था। परिजनों ने गांव के सरपंच को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि सरपंच ने आरोपी महिंद्र को घर पर बुलाकर पूछताछ की तो कहा कि बोना राम को उसने की घसीटकर दूसरे खेत में डाला। पीड़ित परिजनों ने धर्मवीर पर हत्या का शक जाहिर करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।