फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Village is the center of culture, tradition and soul: Dr. Chauhan

संस्कृति, परंपरा और आत्मा का केंद्र गांव : डॉ. चौहान

Sat, 03 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Village is the center of culture, tradition and soul: Dr. Chauhan
बैठक को संबो​धित करते हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान। सूचना विभ
नीलोखेड़ी/ करनाल। गांव केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मा का केंद्र है। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को संस्थान में चल रहे मेरा गांव-मेरी धरोहर विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से आए ग्राम सचिवों ने भाग लिया। डॉ. चौहान ने कहा कि गांवों की धरोहर को संरक्षित करना केवल अतीत को सहेजना नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास और धरोहर दोनों साथ-साथ चलें, तभी समग्र ग्रामीण विकास साकार होगा। कार्यक्रम समन्वयक विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा से साक्षी और संस्थान से डॉ. सुशील मेहता रहे। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से कंसलटेंट गुरबिंद्र सिंह, विकास और पंचायत विभाग से प्रोग्रामर हिमांशु, ग्राम सचिव भगत सिंह, साहिल व आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed