फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vijilence take sample of fci wheat

एफसीआई के लिए सिरदर्द बना खराब गेहूं

Thu, 19 Sep 2013 11:16 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 19 Sep 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
vijilence take sample of fci wheat
भारतीय खाद्य निगम का 320 क्विंटल गेहूं राजस्थान सरकार द्वारा लौटाने के बाद एफसीआई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। एफसीआई व खाद्य और आपूर्ति विभाग अब इस गेहूं को ठिकाने लगाने की फिराक में है।
विज्ञापन


विभाग ने यह गेहूं खुले आसमान के नीचे रखवा दिया है ताकि चोरी-चुपके से इसे कहीं ओर भेज दिया जाए। एफसीआई ने मिड-डे मील के लिए असंध से राजस्थान में गेहूं भेजा था लेकिन राजस्थान सरकार ने यह कहकर लौटा दिया कि गेहूं में फफूंदी तथा कीड़े हैं।
विज्ञापन


इसके बाद से ही एफसीआई के हाथ-पांव फूले हुए हैं। विभाग को यह हजम नहीं हो रहा है कि गेहूं कैसे वापस आया। इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक सुशील कंसल से पूछा गया कि यह गेहूं अब कहां इस्तेमाल किया जाएगा तो उन्होंने बताया कि इस गेहूं के दोबारा सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा भी सैंपल में आएगा, विभाग की ओर से उसके  हिसाब से फैसला लिया जाएगा। वहीं, वीरवार को भारतीय खाद्य निगम की विजिलेंस टीम ने मौके पर आकर स्थिति का मुआयना किया और सैंपल भी लिए। टीम ने बताया कि यह सैंपल जिला लैब में दोबारा से चेक किए जाएंगे।


जो भी रिपोर्ट आएगी, वह विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि जब गेहूं राजस्थान भेजा गया था तब सैंपल क्यों नहीं लिया गया। यदि लिया गया तो विश्वसनीयता नहीं है। इसी तरह कोटपुतली की लैब में चेक करने की भी कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस सवाल पर अब तक दोनों विभागों के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता नियंत्रक सुमित ने बताया कि सैंपल लेकर ही गेहूं भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed