{"_id":"6410dd5f46ca7a9a040975b4","slug":"vigilance-and-electricity-corporation-team-attacked-two-injured-karnal-news-c-18-knl1008-59619-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विजिलेंस और बिजली निगम की टीम पर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विजिलेंस और बिजली निगम की टीम पर हमला, दो घायल
Wed, 15 Mar 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध (करनाल)। गांव झींडा और रत्तक में बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ की सूचना के बाद विजिलेंस व बिजली निगम की टीम पहुंची। जहां चैकिंग का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान बहुत से मीटरों में गड़बड़ी मिली। बिजली निगम की अचानक कार्रवाई से भड़के झींडा गांव के ग्रामीणों ने टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओं विजिलेंस बिजेंद्र सांगवान की गाड़ी पर ईंट से वार कर तोड़ दिया। गनीमत रही कि ईंट एसडीओं को नहीं लगी। वहीं, एक पुलिस की गाड़ी का भी शीशा तोड़ दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बलजीत सिंह भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मार्किट कमेटी सचिव दिनेश श्योकंद मौजूद रहे।
एसडीओ दिनेश नैन व एसडीओ किस्मत श्योकंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह झींडा गांव में बिजली के मीटर बदलने के लिए पहुंचे। गांव में बहुत सारे मीटरों में छेड़छाड़ मिली। जिसको सील कर एम एंड टी लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी जगह पर नए मीटर लगा दिए गए थे। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन गांव के कुछ ग्रामीणों ने अचानक विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने रत्तक गांव की तरफ जाते समय पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में दो गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। जिसके बाद कर्मचारियों को रत्तक गांव में भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
वर्जन
झींडा गांव में बिजली निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला किया है। इस दौरान दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। कार्रवाई के दौरान हमला करने वाले अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध