फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Video of Congress candidate from Gharaunda goes viral, says - Will give job according to clan

घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल: बोले- कुनबे के हिसाब से देंगे नौकरी, कान मरोड़कर करेंगे जांच

Sun, 29 Sep 2024 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर की वीडियो वायरल हो रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती भी दी है।

विज्ञापन
Video of Congress candidate from Gharaunda goes viral, says - Will give job according to clan
घरौंडा से काग्रेंसा प्रत्याशी विरेंद्र सिंह राठौर - फोटो : संवाद

विस्तार

अब घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर की नौकरियों को लेकर वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वे कुनबों के हिसाब से नौकरी लगवाने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने निवर्तमान विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार हरविंद्र कल्याण को भी चुनौती दी।

विज्ञापन


वीडियो के अनुसार, जनसभा में राठौर कह रहे हैं कि मैं कुनबों के हिसाब से नौकरियां लगवाऊंगा, मुझे पता है कि यह हिमालय चढ़ने जितना कठिन है, लेकिन मैं हिमालय चढ़ने का साहस रखता हूं। हरविंद्र कल्याण को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्टूबर में जब सरकार बनेगी तो हैफेड विभाग की सभी फाइलें खोली जाएंगी। सभी मामलों की कान मरोड़कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमिश्नर को कहिए कि वे डेपुटेशन पर आए हैं और अब दिल्ली जाने की तैयारी करें। सत्ता में आने के बाद सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी। कमिश्नर मंडी में जाकर किसी का खाता खुलवा देते हैं, मैंने मंडी के आढ़तियों से कहा है कि अगर अगले पांच साल में मंडी की किसी भी पलेटी पर कोई इंस्पेक्टर आया तो मेरा नाम वीरेंद्र सिंह नहीं। हमारे व्यापारी भाई अगले पांच साल में खुलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कांग्रेस के राज में अगर किसी व्यापारी भाई के साथ कोई अन्याय या परेशानी हुई तो मैं व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि इससे पहले करनाल जिले की असंध सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी की भी नौकरियों को लेकर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें गोगी कह रहे थे कि सरकार बनेगी तो पहले अपने घर भरेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अपने घर से मतलब असंध क्षेत्र से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed