{"_id":"5eb5a8b18ebc3e9051071a66","slug":"video-of-a-bribe-to-the-earnest-check-post-and-head-constable-karnal-news-knl30328977","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयाना चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल की रिश्वत लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयाना चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल की रिश्वत लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड
विज्ञापन
इंद्री थाना क्षेत्र की बयाना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र और मुंशी हेड कांस्टेबल सुलखन सिंह द्वारा एक किसान से 22 हजार रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने संज्ञान लेते हुए दोनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक इंद्री रणधीर सिंह को सौंपी गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी करनाल जिले में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की ओर से रिश्वत लेने के मामले सामने आ चुके हैं।
इंद्री क्षेत्र के गांव कलसोर निवासी संदीप ने बताया कि उनका यमुनापार जमीन पर विवाद चल रहा है। दूसरा पक्ष उनकी जमीन पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था, जिसे रोकने के लिए उन्होंने बयाना चौकी प्रभारी राजिंदर से गुहार लगाई। उनका आरोप है कि एएसआई राजेंद्र ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन फिर उनसे रिश्वत की डिमांड की। उन्होंने पुलिस अधिकारी राजिंदर को दस हजार रुपये रिश्वत के दिये। उसके बाद पुलिस के कर्मचारी उनके साथ यमुनापार जमीन पर गए और उन्होंने कंबाइन एक ट्रैक्टर और गेहूं से भरी ट्राली को कब्जे में ले लिया और उन्हें बयाना अनाज मंडी में खड़ा कर दिया। लेकिन जब सुबह उन्होंने वहां जाकर देखा तो वहां से कंबाइन ट्रैक्टर और गेहूं से भरी ट्रॉली गायब थी। इस बारे में उन्होंने जब दोबारा अधिकारी से बात की तो फिर उन्होंने पैसे की डिमांड की। इस पर उन्होंने दुबारा दस हजार रुपये रिश्वत के दिये और हेड कांस्टेबल को भी दो हजार रुपये दिए, लेकिन फिर भी उन्होंने मदद नहीं की। इस पूरे मामले की उन्होंने वीडियो बना ली थी। वीडियो वायरल होने पर यह मामला एसपी के संज्ञान में गया और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की।
बयाना चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र वह एचसी सुलखन सिंह की एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वह पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं और कलसोर गांव के एक किसान ने उन पर आरोप भी लगाए हैं कि इन अधिकारी और कर्मचारी ने उनसे रिश्वत ली है। वीडियो के आधार पर दोनों अधिकारी और कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल